तेरापंथ महिला मंडल ने 'वॉव रसपेक्ट मॉम वुमन ऑन व्हील्स' निकाली रैली  - Khulasa Online  तेरापंथ महिला मंडल ने 'वॉव रसपेक्ट मॉम वुमन ऑन व्हील्स' निकाली रैली  - Khulasa Online

 तेरापंथ महिला मंडल ने ‘वॉव रसपेक्ट मॉम वुमन ऑन व्हील्स’ निकाली रैली 

सियाग, चौधरी व डुकवाल का प्रेरणा सम्मान से किया सम्मानित

बीकानेर । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल द्वारा वॉव रसपेक्ट मॉम वुमन ऑन व्हील्स रैली का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष ममता रांका ने बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन पर रैली का सफल आयोजन लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने के लिए हुआ।
रैली को गंगाशहर के शांतिनिकेतन से सुबह 9:00 बजे डॉ. विमला डुकवाल ने हरी झंडी दिखा कर और साध्वीश्री प्रतिभाश्रीजी एवं शासनश्री साध्वीश्री बसंतप्रभाजी से मंगलपाठ सुनकर रवाना किया गया।
गंगाशहर के मुख्य मार्गो से होते हुए तेरापंथ भवन में विराजित मुनि श्रीशांतिकुमारजी आदि संतों के दर्शन करते हुए आचार्य श्री तुलसी समाधि केंद्र शक्ति पीठ पर पहुंची। रैली प्रभारी मीनाक्षी आंचलिया ने बताया कि सभी महिलाएं केसरिया परिधान में तथा कन्या मंडल की बालिकाएं सफेद कुर्ते और लाल दुपट्टे की विशेष पोशाक में अनुशासन के साथ दुपहिया वाहन द्वारा रैली में शामिल रहीं।

रैली के पश्चात आशीर्वाद भवन में प्रेरणा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का संचालन शारदा डागा ने किया। डागा ने बताया कि समारोह में पंचायत समिति प्रधान राधादेवी सियाग, एडीएम सिटी सुनीता चौधरी तथा डॉ. विमला डुकवाल को प्रेरणा सम्मान से सम्मानित करते हुए सम्मान पत्र, जैन पताका और साहित्य प्रदान किया गया।
शासनश्री मुनिश्री मणिलालजी के सान्निध्य में कुशल मुनि ने महिलाओं को अपनी शक्ति को पहचानने और उस पर क्रियान्वित करने की प्रेरणा दी। कुशल मुनि के नवकार मंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंगलाचरण महिला मंडल की बहनों द्वारा किया गया।
रैली प्रभारी अनुपम सेठिया ने बताया कि समारोह में नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका, किशन बैद, हंसराज डागा, अमरचंद सोनी, पवन छाजेड़, दीपक आंचलिया आदि विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कर महिला शक्ति को सम्मान दिया।मंत्री कविता चौपड़ा ने साध्वीप्रमुखाश्रीजी के संदेश का वाचन किया। अध्यक्षीय वक्तव्य में ममता रांका ने महिलाओं को हुनर, रोजगार, शिक्षा के साथ आगे बढऩे का आह्वान किया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्या संतोष बोथरा, नयनतारा छल्लानी एवं अन्य जनों ने भी विचार व्यक्त किए।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26