राज्य जिम्नास्टिक्स संघ की नई कार्यकारिणी गठित,बीकानेर से इनको मिली जिम्मेदारी - Khulasa Online राज्य जिम्नास्टिक्स संघ की नई कार्यकारिणी गठित,बीकानेर से इनको मिली जिम्मेदारी - Khulasa Online

राज्य जिम्नास्टिक्स संघ की नई कार्यकारिणी गठित,बीकानेर से इनको मिली जिम्मेदारी

खुलासा न्यूज,बीकानेर। राजस्थान राज्य जिम्नास्टिक्स संघ की नई कार्यकारिणी सभा की बैठक स्पोर्ट्स होस्टल, सोगावास, मेडता सिटी में आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष चैन सिंह राठौड़ ने की। बैठक में नई कार्यकारिणी में गठित की गई। जिसें घनश्याम सिंह राणावत को अध्यक्ष,रमेश इन्दोलिया व परमेश्वर प्रजापत को उपाध्यक्ष,भागीरथ पूनिया को सचिव,बीकानेर के सुधीश शर्मा को कोषाध्यक्ष, कैलाश मूंदडा को संयुक्त सचिव बनाया है। इसके अलावा प्रदीप सिंह,यशपाल सिंह को सदस्य बनाया है। बैठक भागीरथ पूनिया द्वारा सचिवीय प्रतिवेदन को प्रस्तुत किया। सुधीश शर्मा द्वारा अंकेक्षित वार्षिक लेखा-जोखा का विवरण किया। साथ ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं पर विचार विमर्श किया गया।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु प्राप्त प्रस्ताव, आवंटन एवं कार्यक्रम इस प्रकार हैं:-
कोटा – राज्य स्तरीय सब-जूनियर जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता
24 – 26 सितम्बर
जयपुर – राज्य स्तरीय जूनियर जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता
20 – 22 अगस्त उदयपुर –
राज्य स्तरीय सिनियर जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता
22 – 24 अक्टूबर

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26