सूनें मकान को बनाया निशाना - Khulasa Online सूनें मकान को बनाया निशाना - Khulasa Online

सूनें मकान को बनाया निशाना

बीकानेर। बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र में चोरों ने सूनें मकान को अपना निशाना बनाते हुए 12 भरी सोना व हजारों रुपए नकद चुराकर ले गए। जब घर मालिक घर पहुंचे तो मकान के टूटे ताले देखकर होश उड़ गए। इस संबंध में बीछवाल पुलिस थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। मामले की जांच हैड कांस्टेबल मनोज कुमार कर रहे है। मनोज कुमार से मिली जानकारी के अनुसार वेटेनरी क्वाटर में रहने वाली चंदा देवी पत्नी स्व.सुरेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट देते हुए बताया कि 23 जुलाई को दोपहर वह पीहर गई थी और उसके बेटी व बेटे दोनों की ड्यूटी बाहर होने के कारण वे यहां नहीं थे। दोपहर करीब साढ़ें बारह से शाम सात बजे के बीच कोई अज्ञात चोर उनके घर 12 भरी सोने के गहने व 40 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गया।
error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26