शिक्षा ही जीवन में लाती है सकारात्मक बदलाव : उपाध्याय  - Khulasa Online शिक्षा ही जीवन में लाती है सकारात्मक बदलाव : उपाध्याय  - Khulasa Online

शिक्षा ही जीवन में लाती है सकारात्मक बदलाव : उपाध्याय 

बीकानेर। राआउमावि में बीकानेर उद्योग मंडल की ओर से छात्र छात्राओं को स्वेटर व नमकीन वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। व्यापार मंडल के सदस्य एवं भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष सांवरलाल उपाध्याय, भारतीय किसान संघ के तहसील मंत्री अशोक नाई, विनोद कुमार स्वामी, अध्यापक हनुमानदान, देवपाल व प्रधानाचार्या श्रीमती रेणु स्वामी व सदस्य नंदकिशोर नाई ने स्वेटर व नमकीन वितरित किए। इस अवसर पर अशोक नाई ने कहा कि शिक्षा ही हमारे जीवन में सबसे महत्वपूर्ण है, इसके बिना मनुष्य अधूरा है, शिक्षा से ही हम अपना भविष्य बेहतर बना सकते है। शिक्षा व्यक्ति को समझदार व बेहतर इंसान बनाती है। उद्योग मंडल सदस्य व तहसील अध्यक्ष सांवरलाल उपाध्याय ने शिक्षा के बारे में बच्चों को महत्वपूर्ण जानकारियां दी एवं बताया कि शिक्षा ही सफल लोगों का निर्माण करती है। शिक्षा के बिना जीवन में कुछ भी नहीं है। उन्होंने बताया कि गुरू से सच्चे मन से शिक्षा ग्रहण की जाए तो हमें आगे बढऩे से कोई नहीं रोक सकता और निरंतर जीवन के पथ पर आगे बढ़ते चले जायेंगे। उच्च शिक्षा हमारी बुद्धि और कौशल को बढ़ावा प्रदान करती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाती है। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल से आये हुए सभी सदस्यों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया।  इस अवसर पर समस्त शाला स्टाफ मौजूद रहे।
error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26