दिवाली तक नहीं बदलेगा स्कूलों का समय, क्या है कारण - Khulasa Online दिवाली तक नहीं बदलेगा स्कूलों का समय, क्या है कारण - Khulasa Online

दिवाली तक नहीं बदलेगा स्कूलों का समय, क्या है कारण

खुलासा न्यूज, बीकानेर।  शिक्षा विभाग ने राजस्थान के सरकारी स्कूलों के समय में परिवर्तन एक बार फिर दीपावली तक टाल दिया है। पहले 16 अक्टूबर से स्कूलों का समय सर्दी के मद्देनजर बदलने वाला था। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी ने शुक्रवार रात जारी आदेश में कहा है कि शीतकालीन अवधि के हिसाब से एक अक्टूबर को समय बदला जाना था। इसे बढ़ाकर 15 अक्टूबर किया गया, लेकिन अब सात नवम्बर तक स्कूलों में अवकाश होने और शीतकाल भी बाद में आने से समय में फेरबदल का निर्णय टाल दिया गया है। अब सात नवम्बर के बाद ही स्कूलों का समय बदला जाएगा।

क्या है कारण

सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि बरामदों में बिठाना पड़ रहा है। अगर अभी समय बदल दिया गया तो दोपहर में तेज गर्मी में बच्चों को बिठाना मुश्किल हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 नवम्बर के आसपास ही सर्दी शुरू होगी। तब बच्चों को बरामदों में बैठाने में दिक्कत नहीं होगी।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26