स्कूली बच्चों ने जानी डेयरी की प्रणाली - Khulasa Online स्कूली बच्चों ने जानी डेयरी की प्रणाली - Khulasa Online

स्कूली बच्चों ने जानी डेयरी की प्रणाली

बीकानेर। मरूधर नगर स्थित एन.एन.आर.एस.वी उच्च माध्यमिक विद्यालय के कक्षा 5 व 8 के विद्यार्थियों ने उरमूल डेयरी का शैक्षणिक भ्रमण किया। एम.डी. डॉ. महेश शर्मा और कविता व्यास के निर्देशन में विद्यार्थियों ने दुग्ध संकलन,प्रसंस्करण,पैकेजिंग और वितरण की जानकारी प्राप्त की। जिसमें दही, घी, मक्खन, छाछ, पनीर, चीज और श्रीखण्ड शामिल है। विद्यार्थियों ने आयुर्वेद में वर्णित अमृत रूपी ताजी छाछ के सेवन का आंनद लिया। विद्यार्थियों ने दूध एवं उसके अन्य उत्पादों की स्वास्थ्य पर महती उपयोगिता को जाना तथा उसको अपने दैनिक आहार में पर्याप्त रूप से शामिल करने की प्रतिबद्धता जाहिर की। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों के साथ उपस्थित शाला की उप प्राचार्या ज्योति खत्री ने डॉ. महेश शर्मा का बहुमूल्य समय एवं शिक्षाप्रद जानकारी प्रदान करने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। शाला के सी.ई.ओ आदित्य स्वामी ने भी इस उपयोगी शैक्षणिक भ्रमण के लिए डेयरी एम.डी. डॉ. शर्मा का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26