होनहार छात्राओं को मिली छात्रवृति - Khulasa Online होनहार छात्राओं को मिली छात्रवृति - Khulasa Online

होनहार छात्राओं को मिली छात्रवृति


राज्यश्री चैरिटेबल ट्रस्ट की अनुकरणीय पहल
बीकानेर।
राज्यश्री कुमारी ऑफ बीकानेर रिलिजियस एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 18 होनहार स्कूली छात्राओं को 45 हजार की छात्रवृति प्रदान की गई। ट्रस्ट द्वारा स्कूल स्तर की प्रतिभावान छात्राएं,जिन्होनें 65 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त किए थे। उन्हे 2500/- प्रति छात्रा के हिसाब से 45,000 की छात्रवृति प्रदान की गई। अध्यक्षा प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी ने कहा कि वे प्रयास करेंगे की भविष्य में इस ट्रस्ट के माघ्यम से अधिक से अधिक छात्राओं को सुचारु रुप से पढ़ाई जारी रखने के लिए ओर अधिक छात्रवृति प्रदान कर सकें। छात्राओं व उनके अभिभावकों ने छात्रवृति के लिए अध्यक्षा का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26