बीकानेर की प्रतिभा को सलाम : डॉक्टर के बेटे ने मारी बाजी, किया नाम रोशन - Khulasa Online बीकानेर की प्रतिभा को सलाम : डॉक्टर के बेटे ने मारी बाजी, किया नाम रोशन - Khulasa Online

बीकानेर की प्रतिभा को सलाम : डॉक्टर के बेटे ने मारी बाजी, किया नाम रोशन

बीकानेर। सीबीएसई द्वारा घोषित 12वीं विज्ञान वर्ग के परीक्षा परिणाम में जिले में डॉक्टर के बेटे ने बाजी मारी है। डॉ. अभिषेक बिन्नाणी के बेटे क्षितिज बिन्नाणी ने विज्ञान वर्ग में 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। जिले में पहले दस में स्थान रखने वाले विवेकानंद स्कूल के होनहार विद्यार्थी क्षितिज बिन्नाणी अपने माता-पिता की भांति ही डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहता है। बिन्नाणी ने बताया कि माता-पिता, शिक्षकों व दोस्तों के सहयोग से यह संभव हो पाया है। उसके पिता डॉ अभिषेक बिन्नाणी सरदार मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर है और माता डॉ स्वाति स्त्री रोग विशेषज्ञ है। क्षितिज के माता-पिता चिकित्सक ने कहा कि बेटे के प्रदर्शन से काफी खुशी मिली है। बेटे ने इलाके के साथ-साथ जिले का नाम रोशन किया है। होनहार क्षितिज ने जिले का नाम रोशन किया हे। ऐसी प्रतिभा को हम सलाम करते है।

क्षितिज बिन्नाणी
अंक- 96.4
माता- डॉ. स्वाती बिन्नाणी
पिता- डॉ. अभिषेक बिन्नाणी
स्कूल- विवेकानंद
लक्ष्य – डॉक्टर
श्रेय : माता-पिता व शिक्षक

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26