ऑनलाइन दौड़ाएं दिमागी घोड़े,आयुष और देविका रहे विजेता - Khulasa Online ऑनलाइन दौड़ाएं दिमागी घोड़े,आयुष और देविका रहे विजेता - Khulasa Online

ऑनलाइन दौड़ाएं दिमागी घोड़े,आयुष और देविका रहे विजेता

खुलासा न्यूज,बीकानेर। राजस्थान ऑनलाईन स्टेट शतरंज प्रतियोगिता के 12 वर्ष से कम आयु वर्ग में आयुष भोजक 6.5 अंक बनाते हुए अविजित रह कर प्रतियोगिता जीती। वंही यश बरडिया ने भी 6.5 अंक बनाये लेकिन शतरंज की बुकॉज पद्धति के अनुसार उन्हें द्वितीय स्थान पर रह कर संतोष करना पड़ा। अर्नव गुप्ता ने 6 अंक बना कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। तक्ष शर्मा 6 अंक के साथ चतुर्थ, भव्य गुप्ता 6 अंक के साथ पांचवा व गौवरान्ष शर्मा 5.5 अंको के साथ छठे स्थान पर रहे। पुरूष वर्ग की प्रतियोगिता में कुल 101 बाल खिलाडिय़ों ने भाग लिया। प्रतियोगिता सात चक्रों में खेली गई। राजस्थान शतरंज के ईतिहास में कोविड महामारी के कारण यह पहला अवसर है कि प्रतियोगिता को ऑनलाईन आधार पर खिलवाया गया है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में मुख्यत:नरेन्द्र श्रीमाली,शेरसिंह,चन्दरजीत राजावत ने मुख्य भूमिका निभाई। वंही 12 वर्ष से कम आयु की बालिका वर्ग में देविका शर्मा ने 6 अंक बनाते हुए प्रतियोगिता जीती जबकि वाची अग्रवाल 5.5 अंक के साथ द्वितीय स्थान पर रही तथा कृषा जोधावत ने 5.5 बनाये लेकिन उन्हें भी शतरंज की बुकॉज पद्धति के अनुसार तृतीय स्थान पर संतोष करना पड़ा। शिविका ने 5 अंकों के साथ चतुर्थ,अदविका ने 5 अंकों के साथ पांचवां,मैत्री सिंह ने 5 छठा तथा यशस्वी जैन ने भी 5 अंक बना कर सांतवा स्थान प्राप्त किया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26