तय हुआ पंचायत समितियों में आरक्षण,कईयों के अरमानों पर फिरा पानी - Khulasa Online तय हुआ पंचायत समितियों में आरक्षण,कईयों के अरमानों पर फिरा पानी - Khulasa Online

तय हुआ पंचायत समितियों में आरक्षण,कईयों के अरमानों पर फिरा पानी

बीकानेर। गांवों की सरकार के लिये शनिवार का दिन किसी के लिये खुशी तो किसी के लिये गम का दिन रहा। जिला कलक्टर सभागार में जहां बीकानेर सहित अन्य आठ पंचायत समितियों के प्रधानों की लॉटरी निकाली गई। वहीं दूसरी ओर जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों की लॉटरी का भी निर्धारण हो गया। जिला कलक्टर कुमार पाल गौतम की उपस्थिति में निकाली गई इस लॉटरी में कईयों के अरमानों पर पानी फिर गया। प्रधानी पद की दावेदारी जता रहे कई नेताओं को उस समय धक्का लगा जब प्रधानों की आरक्षण लॉटरी में उनकी मन मुताबिक वर्ग का आरक्षण नहीं निकला। यहीं नहीं जिला प्रमुख की लॉटरी में भी कईयों की आशाएं धूमिल हो गई। सबसे पहले प्रधान वर्ग की लॉटरी प्रक्रिया एक स्कूली बच्चे द्वारा शुरू की गई। इसके बाद जिला परिषद और बाद में पंचायत समिति की लॉटरी निक ली। लॉटरी के तहत जिले की नौ पंचायतों में से चार पंचायतों में महिलाओं का राज होगा। इसमें श्रीडूंगरगढ में ओबीसी वर्ग की महिला प्रधान बनेगी। तो नोखा व कोलायत में सामान्य महिला पद संभालेगी। वहीं पांचू में एससी वर्ग की महिला प्रधान बनेगी। तो बीकानेर,खाजूवाला और लूणकरणसर पंचायत समिति में सामान्य,बज्जू में ओबीसी,पूगल में एससी वर्ग का प्रधान होगा। इस मौके पर अति जिला कलक्टर ए एच गौरी,खाजूवाला विधायक गोविन्द राम मेघवाल,जिला प्रमुख सुशीला सीवर, लूणकरनसर विधायक सुमित गोदारा, श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारी लाल महिया,देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत,नोखा प्रधान कन्हैयालाल,अशोक भाटी,शिवलाल गोदारा,भवानी सिंह,गणेश दान बिठ्ठू, सहित बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

पुनर्गठित लूणकरणसर पंचायत समिति में 21 वार्ड में से एससी के 5 वार्ड, 4 ओबीसी ओर 8 वार्ड महिला वर्ग के लिए लॉटरी निकाली गई।
एससी 1,3,10,14,18
महिला 10,14
ओबीसी 6,7,12,13
महिला 12,13
सामान्य 5,8,9,11,17,21
महिला 2,4,15,16,19,20

पुनर्गठित खाजूवाला पंचायत समिति में 15 वार्ड में से एससी के 5 वार्ड,2 ओबीसी ओर 4 वार्ड महिला वर्ग के लिए लॉटरी निकाली गई।
एससी 4,7,14
महिला 5,6
ओबीसी 13
महिला 2
सामान्य 1,8,10,12
महिला 3,9,11,15

पुनर्गठित कोलायत पंचायत समिति के 21 वार्ड में से एससी के 6 वार्ड,4 ओबीसी ओर 10 वार्ड महिला वर्ग के लिए लॉटरी निकाली गई।
एससी 11,12,18
महिला 8,14,15
ओबीसी ,3,16
महिला 1,2
सामान्य 4,5,7,9,19,20,
महिला 6,10,13,17,21

श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति 21 वार्डों में से एससी वर्ग के लिये 6,ओबीसी के लिये चार तथा महिला वर्ग के लिये 10 सीटें आरक्षित की गई।
एससी वर्ग 6,9,21
एससी महिला 4,12,15
ओबीसी वर्ग 1,16
ओबीसी महिला 13 ,19
सामान्य वार्ड 2,10,11,17,18,20
सामान्य महिला 3 ,5,7, 8,14

पूगल पंचायत समिति का नवसृजित समिति है। इसमें वार्ड 15 में से एससी के 4 वार्ड, 3 ओबीसी ओर 4 वार्ड महिला वर्ग के लिए लॉटरी निकाली गई।
एससी 1, 7
महिला 14,15
ओबीसी 3,5
महिला 2
सामान्य 6,8,10,11,12
महिला 4, 9,13

बज्जू पंचायत समिति का नवसृजित हुआ है। इसमें वार्ड 15 में से एससी के 3 वार्ड,3 ओबीसी ओर 5 वार्ड महिला वर्ग के लिए लॉटरी निकाली गई।
एससी 3,5
महिला 13
ओबीसी 1,12
महिला 9
सामान्य 2,6,14,15
महिला 4, 7,8,10,11

पांचू पंचायत समिति के 15 वार्ड में एससी वर्ग के लिये 4,ओबीसी के लिये 4 तथा महिलाओं के लिये 7 सीटें आरक्षित की गई।
एससी वर्ग 5,6,11
एससी महिला 11
ओबीसी 3,9,14
महिला 9
समान्य वर्ग 7,10,12,15
सामान्य महिला 1, 2,4,8,13,

नोखा पंचायत समिति के वार्ड 17 में से एससी के 4 ओबीसी के 4 तथा महिलाओं के लिये 8 सीटें की लॉटरी निकाली।
एससी 2,4
एससी महिला 8,13
ओबीसी वर्ग 11,16
महिला वर्ग 5,12
सामान्य वर्ग के लिए 3,6,10,14,17
महिला 1,7,9,15

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26