राजस्थान की लोजपा ईकाई ने जताया चिराग पर भरोसा - Khulasa Online राजस्थान की लोजपा ईकाई ने जताया चिराग पर भरोसा - Khulasa Online

राजस्थान की लोजपा ईकाई ने जताया चिराग पर भरोसा

खुलासा न्यूज,बीकानेर। लोक जनशक्ति पार्टी में चल रहे घटनाक्रम को लेकर रविवार को राजधानी दिल्ली में हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी मिटिंग में राजस्थान की ओर से प्रतिनिधित्व करने पहुंचे लोजपा जिला अध्यक्ष रमजान मुगल ने बताया कि पार्टी की प्रदेश इकाई के तमाम पदाधिकारी और कार्यकताओं ने लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान पर भरोसा जताते हुए पार्टी की निष्ठा और नीति पर चलने का संकल्प लिया है। रविवार को करीब तीन घंटे तक चली इस मिटिंग में लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव सरदार तारासिंह और राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद फारूख ने वीडियों कांफ्रेसिंग के जरिये मिटिंग में हिस्सा लिया। रमजान मुगल ने सोमवार को एक प्रेस बयान जारी कर बताया कि लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की अध्यक्षता में हुई इस मिटिंग में राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने पांच प्रस्ताव पारित किये है। इनमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति ने 2019 में संवैधानिक रूप से चुने हुए पार्टी राष्ट्रय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व पर पूरा भरोसा जताते हुए उनके द्वारा पार्टी हित में लिये गये सभी फैसलों के समर्थन करने तथा पार्टी से निष्कासित पशुपति कुमार पारस के द्वारा लोजपा के नाम पर की गई घोषणा और बयानों की निंदा का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा लोजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री स्व.रामविलास पासवान के बेदाग राजनीति कार्यकाल और राष्ट्रसेवा में उनके योगदान को देखते हुए उन्हे भारत सरकार के सर्वोत्तम सम्मान भारत रत्न दिये जाने तथा उनकी स्मृति में बिहार की राजधानी पटना में प्रतिभा स्थापित किये जाने का आग्रह पत्र पीएम मोदी को दिये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। मिटिंग में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की सहमति से पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को देश में कोविड महामारी तथा प्राकृतिक आपपदा के दौर में जरूरमंदों की सेवा के लिये राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम चलाये जाने का प्रस्ताव पारित किये जाने के साथ संगठन से जुड़े अनेक राजनैतिक मुद्दो पर मंथन किया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26