वार्षिकोत्सव में साकार हुई राजस्थानी संस्कृति - Khulasa Online वार्षिकोत्सव में साकार हुई राजस्थानी संस्कृति - Khulasa Online

वार्षिकोत्सव में साकार हुई राजस्थानी संस्कृति

पिंक मॉडल सी. सै. विद्यालय के वार्षिकोत्सव ‘उमंग-2020 में झूमें विद्यार्थी
बीकानेर। पिंक मॉडल सी. सै. विद्यालय का वार्षिकोत्सव ‘उमंग-2020 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी संगीतमयी, नृत्यमयी, गायन एवं वादन प्रतिभा से उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वर्षिकोत्सव में एक से एक बढ़कर कार्यक्रमों ने उपस्थितजन को अपने आकर्षण में बांधे रखा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों से भारत के विभिन्न राज्यों की संस्कृति का प्रस्तुतिकरण हुआ वहीं क्या बात है, जैसे नृत्यों से पंजाब की संस्कृति सामने आई। राजस्थानी नृत्य घुमर के द्वारा विद्यार्थियों ने राजस्थान की बहुरंगी संस्कृति का चित्र पेश किया। विद्यार्थियों द्वारा गु्रप डांस पैरोड़ी जैसे नृत्य को देखकर तो दर्शकगण मंत्रमुग्ध हो गये। इसके पश्चात् छात्राओं ने कालबेलिया नृत्य, रिबन डांस, मारवाडी नृत्य, काजलियो पर शानदार की शानदार प्रस्तुतियां दी एवं देश रंगीला एवं जय जयकारा जैसी देश भक्ति प्रस्तुतियां भी दी। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा आई. टी. सेल के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश जोशी ने वि़द्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की एवं उन्हें अनुशासित जीवन जीने का संदेश दिया। संस्था के अध्यक्ष दुर्गा शंकर व्यास व दीनदयाल व्यास ने सभी प्रस्तुतियों को सराहा।कार्यक्रम के अंत में संस्था सचिव राजीव व्यास ने सभी कार्यक्रम में उपस्थित आगंतुकों का आभार प्रकट किया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26