राजस्थान / स्कूल की लड़कियों को ट्यूशन के लिए घर बुलाता, अच्छे नंबर दिलाने का झांसा देकर उनके साथ गंदा काम करता - Khulasa Online राजस्थान / स्कूल की लड़कियों को ट्यूशन के लिए घर बुलाता, अच्छे नंबर दिलाने का झांसा देकर उनके साथ गंदा काम करता - Khulasa Online

राजस्थान / स्कूल की लड़कियों को ट्यूशन के लिए घर बुलाता, अच्छे नंबर दिलाने का झांसा देकर उनके साथ गंदा काम करता

जयपुर में एक टीचर की काली करतूत सामने आई है। आरोपी टीचर पढ़ाने के बहाने कम उम्र की लड़कियों को घर पर बुलाता था। इसके बाद उन्हें स्कूल में अच्छे नंबरों का लालच देकर ​​​​​​उनके साथ रेप करता था। जब पति की इस करतूत का पत्नी को पता लगा तो पहले उनसे टोका। पत्नी ने बच्चियों का जिंदगी बर्बाद करने से मना किया। इसके बावजूद भी टीचर नहीं माना, और बल्कि वह पत्नी के साथ ही मारपीट करने लगा। अब टीचर की पत्नी ने मानसरोवर थाने में केस दर्ज कराया है।

मानसरोवर के स्वर्णपथ पर रहने वाली महिला ने रिपोर्ट में बताया कि पति सरकारी स्कूल में टीचर है। पिछले कुछ समय से स्कूल की लड़कियां घर पर आने लगी थीं। पति कम उम्र की नाबालिग लड़कियों को घर पर ही ट्यूशन देने लगा था। इस दौरान आरोपी लड़कियों को स्कूल में अच्छे नंबरों का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था। इसके बाद वो उनके साथ घर पर गलत काम करता था।

पत्नी ने रोका तो उसकी बात भी नहीं मानी

टीचर ने घर पर ही कई लड़कियों का शारीरिक शोषण करता था। एक दिन आरोपी की हरकत का पत्नी को पता लग गया। पत्नी ने पहले अपने पति को समझाने की कोशिश की। लेकिन इसके बावजूद वह नहीं माना। बल्कि पत्नी से मारपीट करने लगा। इस दौरान पत्नी ने कई बार समझाने की कोशिश की। फिर भी वह नही माना।

परेशान होकर दर्ज करवाया मामला
इसके बाद पति की करतूतों से परेशान महिला ने मानसरोवर थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया। SI वंदना का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी बयान लेने के बाद ही पता लगेगा।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26