तबाही की बारिश: महाराष्ट्र की बारिश 150 से ज्यादा लोगों को लील गई - Khulasa Online तबाही की बारिश: महाराष्ट्र की बारिश 150 से ज्यादा लोगों को लील गई - Khulasa Online

तबाही की बारिश: महाराष्ट्र की बारिश 150 से ज्यादा लोगों को लील गई

देश के कई राज्यों में मानसून की बारिश ने पिछले 10 दिनों से तबाही मचा रखी है। उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और सिक्किम से लेकर महाराष्ट्र और अब बंगाल भी इसके चपेट में आ गया है। इन राज्यों में बारिश के साथ ही लैंडस्लाइड और बादल फटने की घटनाओं में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले महाराष्ट्र में ही 150 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई है। सिक्किम के ममखेला में भारी बारिश के दौरान हुई लैंडस्लाइड की घटना में सुरंग में काम कर रहे 8 मजदूरों की बहने की खबर है। इसमें एक की मौत हो चुकी है। ममखोला में सेवक-रंग्पो रेल परियोजना पर काम के दौरान ये हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान सुरंग के आसपास पहाड़ से चट्‌टानें गिरने लगीं और मजदूर सुरंग में फंस गए थे। इस दौरान यहां बनाया गया अस्थायी कैंप बह गया। स्थानीय लोगों ने 3 लोगों का रेस्क्यू किया है। दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी की तलाश जारी है।हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भारी भूस्खलन हुआ है। पांवटा साहिब से रोहड़ू जाने वाला नेशनल हाईवे 707 बड़वास के पास पहाड़ समेत धंस गया। हादसे के दौरान सड़कों से वाहन गुजर रहे थे। लेकिल जिस दौरान पहाड़ दरकना शुरू हुआ तब वाहनों को दोनों तरफ से रोक लिया गया। अगर वाहन सड़क पर चल रहे होते तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। सैकड़ों की संख्या में लोग रास्ते में फंस गए और कई घंटे से लंबा जाम लगा हुआ है।

हिमाचल में पहाड़ के साथ हाईवे धंसा

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में भारी बारिश की वजह से शनिवार को लैंडस्लाइड का खौफनाक मंजर सामने आया है। यहां पहाड़ी खिसकने की वजह से नेशनल हाइवे तबाह हो गया। सैकड़ों की संख्या में लोग रास्ते में फंस गए हैं। कई घंटे से लंबा जाम लगा हुआ है।

हादसा शिलाई सबडिवीजन के काली खान इलाके में हुआ। शिलाई से पोंटा साहिब को कनेक्ट करने वाले नेशनल हाइवे 707 चंडीगढ़ से देहरादून को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। इस बीच, लाहौल-स्पीति जिले में 3 पर्वतारोही लापता हो गए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश कुमार मोख्ता ने कहा कि राजस्थान के पर्वतारोही निकुंज जायसवाल और उनके दो साथी घेपान पर्वत पर लापता हो गए हैं।

सिसू थाना चौकी को मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के बीकानेर के निवासी जायसवाल और उनके दो साथी गांव में होटल त्रिवेणी में ठहरे हुए थे। उन्होंने कहा कि वे सोमवार को घेपान पर्वत पर चढ़ाई के लिए निकले थे और 29 जुलाई को उन्हें वापस आना था। हालांकि वे नहीं लौटे। लापता पर्वतारोहियों की तलाश जारी है।

वहीं, सि‍क्‍क‍िम के ममखोला में चल रही सिवोक-रंगपो रेल परियोजना पर बार‍िश ने कहर बरपाया है। यहां बार‍िश के साथ लैंडस्लाइड के चलते टनल में काम कर रहे कई मजदूर फंस गए, जबकि तेज बार‍िश में 8 मजदूरों भी बह गए। एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर राहत-बचाव का काम तेजी से चल रहा है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26