राजकीय नर्सिग महाविद्यालय में पहली बार महिला अध्यक्ष बनी - Khulasa Online राजकीय नर्सिग महाविद्यालय में पहली बार महिला अध्यक्ष बनी - Khulasa Online

राजकीय नर्सिग महाविद्यालय में पहली बार महिला अध्यक्ष बनी

बीकानेर। छात्र संघ चुनावों की मतगणना प्राय: सभी कॉलेजों की पूरी हो चुकी है। संभाग की सबसे बड़ी कॉलेज डूंगर महाविद्यालय का परिणाम आना शेष है। संस्कृत कॉलेज का परिणाम आया जिसमें रमेश ओझा 61 वोटों से अध्यक्ष बने। दूसरा परिणाम बेसिक कॉलेज में एबीवीपी के अध्यक्ष पर पर अनीरुद्व हर्ष 4 वोट से विजय घोषित हुए। उपाध्यक्ष पद पर गोपाल भादाणी 49 वोटों से विजय हुए गोपाल भादाणी को 198 वोट मिले वहीं साहिबा को 149 वोट मिले। वहीं महिमा पंवार विजय घोषित हुई महिमा पंवार को 199 वोट मिले प्ररेणा को 147 वोट मिले इस तरह महिमा पंवार 52 वोटो से विजय। जैन कन्या कॉलेज में निर्दलीयों का पूरे बेल्ट ने बाजी मारी। जिसमें विशु जैन ने मोनिका वर्मा को 290 वोटों से हराया। वहीं बोथरा कॉलेज में जयश्री अध्यक्ष पर पर निर्वाचित हुई। रामपुरिया जैन कॉलेज में निर्दलीयों का पूरा पैनल जीता। प्रत्याशी हेंमत सुथार ने अध्यक्ष पद विजय घोषित हुए। वहीं बिन्नाणी कॉलेज में एनएसयूआई की प्रियंका पुरोहित ने मारी बाजी बाकी तीनों पदों पर एबीवीपी ने कब्जा किया जिसमें रेणू आचार्य महासचिव, यशस्वी व्यास उपाध्यक्ष व संयुक्त सचिव प्रियंका छंगाणी विजयी घोषित हुई। महारानी सुर्दशन कॉलेज में एनएसयूआई की साक्षी राजपुरोहित 69 वोटों से विययी,उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह 132 वोट, महासचिव ममता स्वामी 142 वोट वहीं संयुक्त सचिव सीमा स्वामी 98 वोटो से विजयी घोषित हुई।

वेटरनरी विवि में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय निखिलपाल जीते 295 मतो से निखिल पाल ने जीत की दर्ज। वहीं जैन पीजी कॉलेज में निर्दलीयों ने बाजी मारी जिसमें यश उपाध्याय अध्यक्ष, शिवरतन प्रजापत उपाध्यक्ष, प्रशांत ओझा महासचिव व रामदेव सुथार संयुक्त सचिव पद पर विजय घोषित हुए। रामपुरिया लॉ कॉलेज में अध्यक्ष सूर्य प्रकाश, उपाध्यक्ष खुशबू मारु, महासचिव चेतन ओझा व संयुक्त सचिव पद पर कीर्ति सोलंकी विजय रही। उपाध्यक्ष पद का फैसला टाई से घोषित किया गया जिसमें खूशबू मारु विजय हुई।महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में निर्दलीय प्रत्याशी श्रवण जाखड़ विजय घोषित किया गया। अपुष्ट सूत्रों से जानकारी मिली है कि श्रवण जाखड़ 80 मतों से आगे चल रहे है।
संभाग का सबसे बड़ा महामहाविद्यालय डूंगर महाद्यिालय में छात्रसंघ चुनावों में अध्यक्ष एनयूएसआई के  अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोदारा, उपाध्यक्ष अजय कुमार बेनीवाल, महासचिव: बीरबल कुमावत: संयुक्त सचिव: बलदेव चाहर ने बाजी मारी है। कड़े मुकाबले में अपने प्रतिद्वदी का करीब 400 वोटों से हराया। सुबह से पूरे जिले को डूंगर महाविद्यालय के परिणाम का इंतजार कर रहे थे। क्योंकि राजनीति की पहली कड़ीे यही से शुरु होती है इसमें दोनों पार्टियों के दल लगे रहते है। इस चुनाव में लाखों रुपये खर्च होते है।
खाजूवाला
एनएसयूआई से हुई बागी प्रत्याशी ने मारी बाजी,निर्दलीय उम्मीदवार प्रियंका वर्मा हुई विजय प्रियंका ने 27 मतों से मदन को को दी मात, प्रियंका वर्मा को मिले 215 वोट,मदन लाल को मिले 188 वोट, विक्रम चौहान के नेतृत्व में पुलिस बल रहा तैनात रहा।

राजकीय नर्सिंग महाविधालय बीकानेर में चुनाव के नतीजे में प्रथम बार महिला अध्यक्ष पद पर बबिता मान ५३ वोटो से विजेता बनी, उपाध्यक्ष पद पर हैप्पी चौहान ७७ वोटो सेे जीत हुई। महासचिव पद पर योगेश सिंघल १०६ वोटो से की जीत. हुई..संयुक्त सचिव पद पर साक्षी चौधरी ७३ वोटो से जीत हुई। परिणाम आने के बाद गुलाल लगाकर ढोल नगाड़ों के साथ खुशियां मनाई गई। परिणाम के पश्चात विजय हुए। पदाधिकारियों को बधाइयां मिल रही है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26