प्रज्ञानम् को मिला शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए जयपुर में दोहरा सम्मान - Khulasa Online प्रज्ञानम् को मिला शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए जयपुर में दोहरा सम्मान - Khulasa Online

प्रज्ञानम् को मिला शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए जयपुर में दोहरा सम्मान

खुलासा न्यूज,बीकानेर। सिंथेसिस और सुशीला-केशव सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में संचालित संस्थान प्रज्ञानम को सामाजिक सरोकार में उत्कृष्ट कार्य करने के क्षेत्र में जयपुर में न्यूज 18 के द्वारा आयोजित नारायणी नम: कार्यक्रम में दोहरा सम्मान मिला। एक पुरस्कार नारी सशक्तिकरण के लिए प्रज्ञानम् की प्रशासनिक निदेशक एकता गोस्वामी को दिया गया व दूसरा पुरस्कार प्रज्ञानम् संस्थान को शिक्षा के क्षेत्र में नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने के उत्कृष्ट कार्य हेतु दिया गया। सिंथेसिस और सुशीला-केशव सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में 2 अक्टूबर 2019 आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए मेडिकल व इंजीनियरिंग की नि:शुल्क तैयारी के लिए प्रज्ञानम संस्थान की स्थापना की गई। प्रशासनिक निदेशक डॉ.के.डी. शर्मा ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर व मेधावी विद्यार्थियों के लिए प्रज्ञानम् में प्रवेश के लिए कम से कम 60: अंक तथा परिवार कि कुल मासिक आय पंद्रह हजार रूपये से कम होनी आवश्यक है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26