फार्म भरवाने गई सहेलिया हुई गुम, परिवार जने हुए परेशान - Khulasa Online फार्म भरवाने गई सहेलिया हुई गुम, परिवार जने हुए परेशान - Khulasa Online

फार्म भरवाने गई सहेलिया हुई गुम, परिवार जने हुए परेशान

बीकानेर। जिले के महाजन थाना क्षेत्र के अर्जुनसर की दो सहेलियां आज सुबह अचानक से गायब हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अजुर्नसर गांव में रहने वाली दो सहेलियां पल्लू कॉलेज में अपना फार्म भरवाने गई लेकिन दोनों कॉलेज पहुंचने से पहले ही कही गायब हो गई। जिनका अब तक कोई पता नहीं चला है। दोनों के परिवारजनों ने महाजन थाने में जाकर दो लड़कियां की गुमसुदगी दर्ज करवाई है। अर्जुनसर निवासर मनीराम जाट ने बताया कि मेरी लड़की पूजा व भूराराम जाट की लड़की कांता पल्लू कॉलेज में पढ़ती है। बुधवार को दोनों सहेलियां पल्लू कॉलेज में फार्म भरवाने गई लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंची। कॉलेज में पूछताछ की तो पता चला कि दोनों लड़कियां कॉलेज नहीं आई। शाम तक दोनों लड़कियों की खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला लड़की के पिता ने बताया कि पूजा व कांता की उम्र 18 वर्ष है और पहचान संबंधी दस्तावजे अपने साथ लेकर गई है। पुलिस ने गुमसुदगी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26