बीकानेर में दरिदें ने लड़की को पकड़ा फिर पेट में घोंप दिया चाकू, जयनारायण व्यास कॉलोनी की घटना - Khulasa Online बीकानेर में दरिदें ने लड़की को पकड़ा फिर पेट में घोंप दिया चाकू, जयनारायण व्यास कॉलोनी की घटना - Khulasa Online

बीकानेर में दरिदें ने लड़की को पकड़ा फिर पेट में घोंप दिया चाकू, जयनारायण व्यास कॉलोनी की घटना

– जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र की घटना
खुलासा न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में एक दरिदें ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए एक लड़की को पकड़कर पेट में चाकू घोप दिया। यह घटना सोमवार रात्रि करीबन 10 बजे जयनारायण व्यास कॉलोनी की घटना है। इस संबंध में लड़की के पिता ने जेएनवीसी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट पर पुलिस नामजद आरोपी रामप्रकाश बिश्नोई के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गलत नियत से पकड़ा, विरोध किया तो दरिदें ने मार दिया चाकू
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अनाधिकृत रूप से घर में घुसा फिर गलत नियत से लड़की को पकड़ा, जब लड़की ने विरोध किया तो आरोपी ने लड़की के पेट में चाकू घोंप दिया। घटना को अंजाम देने के पश्चात आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद फैली सनसनी
व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में तब सनसनी फैल गई जब रात्रि को आरोपित ने लड़की के पेट में चाकू मार दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

लड़की की माता से अवैध संबंध का मामला
व्यास कॉलोनी थाने में लड़की के पिता ने दी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी का मेरी पत्नी से अवैध संबंध है तथा मेरी और बच्चों की गैर मौजूदगी में आरोपी घर में अवैध रूप से संबंध बनाता। साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मेरी बेटी ट्यूशन के रास्ते पीछा कता है।

आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज
घटना को अंजाम देने वाले आरोपी रामप्रकाश बिश्नोई निवासी खतुरिया कॉलोनी के खिलाफ धारा 354, 323, 307, 34 भादस व 7,8 पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। मामले की जांच थानाधिकारी गोविन्दसिंह खुद कर रहे है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26