गोवा की तर्ज पर क्या राजस्थान में भी अब लगना चाहिए जनता कफ्र्यू, दे अपनी राय - Khulasa Online गोवा की तर्ज पर क्या राजस्थान में भी अब लगना चाहिए जनता कफ्र्यू, दे अपनी राय - Khulasa Online

गोवा की तर्ज पर क्या राजस्थान में भी अब लगना चाहिए जनता कफ्र्यू, दे अपनी राय

गोवा में 10 अगस्त तक जनता कफ्र्यू
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान 29,429 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कुल मरीजों का आंकड़ा 9 लाख के पार पहुंच चुका है। चौंकाने वाली बात है कि केवल तीन दिन में ही मामले 8 से 9 लाख पहुंचे हैं।
लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकारों ने एहतियातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इसी कड़ी में गोवा सरकार ने भी बड़ा ऐलान करते हुए राज्य में 10 अगस्त तक जनता कर्फ्यू लागू किया है। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए जनता कर्फ्यू का फैसला लिया गया है।
रात 8 बजे से सुबह 6 बजे सब कुछ बंद
आदेश के मुताबिक, राज्य में 10 अगस्त तक जनता कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक सब कुछ बंद रहेगा। हालांकि, जरूरी सेवाओं पर रोक नहीं है। बता दें कि राज्य में कोरोना वायरस के 2753 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि, 18 लोगों की जान जा चुकी है।
तीन दिन का लॉकडाउन
प्रमोद सावंत ने कहा कि जनता कर्फ्यू के साथ हफ्ते शुक्रवार, शनिवार और रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन भी लगाया जाएगा। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब कुछ पूरी तरह बंद रहेगा। वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। लोगों को बेवजह घरों से बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी।
बेंगलुरु में एक हफ्ते का लॉकडाउन बता दें कि तेजी से बढ़ते मामलों के कारण कई राज्यों ने लॉकडाउन की घोषणा की है। बिहार में 31 जुलाई तक संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई है। वहीं, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु समेत कई जिलों में मंगलवार रात 8 बजे से सख्त लॉकडाउन लागू हो गया। यहां राज्य सरकार ने एक सप्‍ताह के लिए सख्‍त लॉकडाउन की घोषणा की है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26