बीकानेर से खबर- अवैध अफीम के साथ युवक गिरफ्तार - Khulasa Online बीकानेर से खबर- अवैध अफीम के साथ युवक गिरफ्तार - Khulasa Online

बीकानेर से खबर- अवैध अफीम के साथ युवक गिरफ्तार

खुलासा न्यूज़, बीकानेर। पांचू पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में कार्यवाही की है। पुलिस ने अवैध अफीम के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी जसवीर कुमार से मिली जानकारी के अनुसार 300 ग्राम अफीम के साथ उदासर गांव निवासी हरिराम जाट को गिरफ्तार किया है। साथ ही उसकी बाइक भी जब्त की है। इस मामले को लेकर पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26