बीकानेर से खबर- पुलिस ने तीन भाईयों को किया गिरफ्तार, पढि़ए पूरा मामला

बीकानेर से खबर- पुलिस ने तीन भाईयों को किया गिरफ्तार, पढि़ए पूरा मामला

– रात्रि को घर में घुसकर परिवार पर हमला करने वाले आरोपी पुलिस गिरफ्त में
– सेरूणा पुलिस ने की कार्यवाही
– हैडकांस्टेबल भागीरथ ने दी जानकारी
खुलासा न्यूज़, बीकानेर। रात्रि को घर में घुसकर परिवार पर जानलेवा हमला करने वाल चार आरोपियों को सेरूणा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपियों को कल न्यायालय में पेश किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में करणीसिंह पुत्र छगनसिंह राजपूत, डूंगरसिंह पुत्र छगनसिंह जाति राजपूत, मुकंदसिंह पुत्र छगनसिंह राजपूत, छैलूसिंह पुत्र करणीसिंह राजपूत निवासी जोधासर को गिरफ्तार किया।
बता दें कि 18 जनवरी को परिवादी ने रिपोर्ट दी कि रात्रि के समय वह अपने घर में सो रहे थे, रात्रि करीबन 10 बजे करणीसिंह पुत्र छगनसिंह राजपूत, डूंगरसिंह पुत्र छगनसिंह जाति राजपूत, मुकंदसिंह पुत्र छगनसिंह राजपूत, छैलूसिंह पुत्र करणीसिंह राजपूत निवासी जोधासर अनाधिकृत रूप से घर में घुस गए और उसके साथ और अन्य परिवार जन के साथ मारपीट की। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि उक्त आरोपियों ने उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ भी की। इस मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Join Whatsapp 26