बीकानेर से खबर- जंवाई आया था घर पर , सुबह 5 बजे उठकर देखा तो रह गए हक्के-बक्के, केस दर्ज - Khulasa Online बीकानेर से खबर- जंवाई आया था घर पर , सुबह 5 बजे उठकर देखा तो रह गए हक्के-बक्के, केस दर्ज - Khulasa Online

बीकानेर से खबर- जंवाई आया था घर पर , सुबह 5 बजे उठकर देखा तो रह गए हक्के-बक्के, केस दर्ज

खुलासा न्यूज़, बीकानेर। जिले में वाहन चोरी के मामलों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं किए जाने से चोरों के हौंसले बुलंद होते जा रहे है। ताजा मामला देशनोक थाना क्षेत्र में सामने आया है, जहां से एक बोलेरो गाड़ी चोरी हो गई। परिवादी जेठाराम पुत्र लालुराम निवासी रोड़ा ने बताया कि उसका जंवाई भंवरलाल 6 मार्च की ात्रि को वाहन बोलेरो आरजे 50 यूए 0099 को घर के अंदर खड़ा करके सोया था सुबह 5 बजे उठकर देखा तो वाहन घर पर नहीं था। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति बोलेरो गाड़ी चोरी कर ले गया। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26