इन कॉलेजों में हुई प्रत्याशियों की घोषणा - Khulasa Online इन कॉलेजों में हुई प्रत्याशियों की घोषणा - Khulasa Online

इन कॉलेजों में हुई प्रत्याशियों की घोषणा

बीकानेर। छात्र संघ चुनाव-2019-20 के लिए एबीवीपी ने दो महाविद्यालयों के प्रत्याशियों का पूरा पैनल घोषित कर दिया है तथा महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। फिलहाल यहां अभी उपाध्यक्ष व महासचिव पद के लिए प्रत्याशियों की घोषणा होना बाकी है। एबीवीपी महानगर मंत्री मानवेन्द्र से मिली जानकारी के अनुसार एबीवीपी ने महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के अध्यक्ष पद के लिए महिपाल सिंह जयमलसर को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं जैन कन्या पी.जी. महाविद्यालय में अध्यक्ष पद के लिए मोनिका वर्मा, उपाध्यक्ष पद के लिए अनुष्का गौड़, महासचिव पद के लिए रूपल गहलोत तथा संयुक्त सचिव पद के लिए सोनम प्रजापत को प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं बेसिक पी.जी. कॉलेज में अध्यक्ष पद के लिए अनिरूद्ध हर्ष, उपाध्यक्ष गोपाल भादाणी, महासचिव सतीश सोलंकी तथा संयुक्त सचिव महिमा पंवार को प्रत्याशी घोषित किया है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26