24 घंटे में 44 हजार से ज्यादा मामले हुए दर्ज, 555 मौतें भी हुई - Khulasa Online 24 घंटे में 44 हजार से ज्यादा मामले हुए दर्ज, 555 मौतें भी हुई - Khulasa Online

24 घंटे में 44 हजार से ज्यादा मामले हुए दर्ज, 555 मौतें भी हुई

नई दिल्ली, एएनआइ। भारत में फिलहाल 40,000 से ऊपर ही कोरोना के नए मामले बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले यह आंकड़ा 29,000 के करीब पहुंचा था, लेकिन फिर से मामलों लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 44,230 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 42,360 लोग ठीक भी हुए है। वहीं, पिछले घंटों 555 लोगों की मृत्यु भी हुई है।
भारत में नए मामलों के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 3,15,72,344 तक पहुंच चुकी है। इसने सक्रिय मामले 4,05,155 हैं। वहीं, अब तक 3,07,43,972 लोग कोरोना को मात देकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। इसके अलावा देश में कोरोना संबंधी 4,23,217 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक 45,60,33,754 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26