बीकानेर में घुसे आंतकवादी, एक को मारा गिराया - Khulasa Online बीकानेर में घुसे आंतकवादी, एक को मारा गिराया - Khulasa Online

बीकानेर में घुसे आंतकवादी, एक को मारा गिराया

बीकानेर। पुलिस प्रशासन के उस समय हड़कंप मचा गया जब कट्रोल रुम में सूचना मिली कि बीकानेर के रविन्द्र रंगमंच में दो आंतकवादी घुस गये है। आंतकवादी घुसने की सूचना मिलते ही पूरे पुलिस प्रशासन व अधिकारियों में हड़कंप मच गया जो जिस स्थिति में था तुंरत मौके के लिए रवाना हुए। पूरे शहर के थानों को अलर्ट मोड पर कर दिया थानेधिकारियों को निर्देश दिये कि तुरंत टीम लेकर रविन्द्र रंगमंच पहुंचे। सूचना मिली कि आंतकवादी हथियारों से लैंस होकर रविन्द्र रंगमंच में घुसे है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन कुमार मीणा टीम के साथ मौके पर पहुंची। तथा स्पेशल कॉमोड दस्ता बूलेटपूफ पहनकर रविन्द्र रंगमंच पहुंचे। तभी आंतकवादियों ने अंदर से फायरिंग शुरु कर दी पुलिस ने अपने  आपको बचाने के लिए जबाबी कार्यवाही की जिसमें एक आंतकवादी को गोली लगने से मौत हो गई और एक आंतकवादी को पुलिस ने धर दबोचा। प्रशासन ने मौके पर फायर बिग्रेड व पीबीएम अस्पताल को पूरी तरह से अलर्ट कर दिया कि कोई अप्रिय घटना घटित हो जाये तो तुरंत इलाज हो सके। जब सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे तो देखा कि ये तो मॉकड्रील है तब कही जाकर पुलिस व प्रशासन के चैन आया। मौके से सुनीता चौधरी एडीएम सीटी, व सभी थानाधिकारी उपस्थित रहे।
error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26