महिला को पति के सामने उठा ले गए, चार जनों ने किया सामूहिक दुष्कर्म किया - Khulasa Online महिला को पति के सामने उठा ले गए, चार जनों ने किया सामूहिक दुष्कर्म किया - Khulasa Online

महिला को पति के सामने उठा ले गए, चार जनों ने किया सामूहिक दुष्कर्म किया

बीकानेर। रायसर गांव में 17 दिसंबर की रात को पिकअप गाड़ी में सवार होकर आए सात जनों ने एक घर पर हमला बोल दिया। वहां तोडफ़ोड़ की। महिला को पति के सामने उठाकर झाडिय़ों में ले गए। चार जनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी व अन्य रिश्तेदार वहां आए तो आरोपी गाड़ी छोड़कर भाग गए। पीडि़त लोगों ने रात को ही नोखा पुलिस को सूचना दी। पुलिस आई और गाड़ी को जब्त कर थाने ले गई। 18 दिसंबर की सुबह पीडि़त परिवार ने नोखा थाने में सामूहिक दुष्कर्म व घर पर हमला करने का मामला दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने उस दिन मामला दर्ज नहीं किया। मामला छिपाए रखा। आखिर पीडि़त परिवार बीकानेर में एसपी प्रदीप मोहन शर्मा से मिला। एसपी के आदेश पर पांचवें दिन नोखा पुलिस ने मामला दर्ज िकया है। पीडि़त महिला ने बताया कि 17 दिसंबर की रात एक से डेढ़ बजे वह अपने घर में सो रही थी।
इसी दौरान पिकअप गाड़ी में सवार होकर आए कंवलीसर निवासी डालूराम मेघवाल, सोनू सिंह राजपूत, रोड़ा निवासी राजूराम बिश्नोई व तीन अन्य लोग वहां आए। उन्होंने घर में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। दो अन्य व्यक्तियों ने उसके पति को पकड़ लिया। उनके साथ मारपीट की। उसके बाद सोनू सिंह व राजूराम उसे उठाकर झाडिय़ों में ले गए। वहां पर सोनू सिंह, डालूराम व राजूराम के साथ एक अन्य जने ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान वह चिल्लाती रही तो पड़ोसी आए। उन्हें देखकर आरोपी मौके से भाग छूटे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26