झोपड़ी में घुसकर दुष्कर्म करने का प्रयास - Khulasa Online झोपड़ी में घुसकर दुष्कर्म करने का प्रयास - Khulasa Online

झोपड़ी में घुसकर दुष्कर्म करने का प्रयास

बीकानेर। जिले में नाबालिग व युवतियों के साथ दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे है। आये दिन ऐसी घटनाएं घटित होना चिंताजनक है। ऐसा ही मामला महाजन थाना क्षेत्र में घटित हुआ है जहां एक युवक खेत में बनी झोपड़ी में घुस गया वहां पर मौजूद लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महाजन थाने से मिली जानकारी के अनुसार जैतपुर गांव की खेत में एक युवक की ढाणी बनी है जहां उसकी पुत्रियां अकेली थी इसी दौरान गांव में रहने वाला छोटूदास पुत्र शेरदास स्वामी लडुकियों को अकेली देखकर खेत में घुस कर ढाणी में प्रवेश करके उनके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। लड़कियों ने शोर मचाया तो छोटूदास मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी ईश्वरसिंह को सौंपी गई है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26