जीप पलटी,चार जने घायल,एक की हालत गंभीर - Khulasa Online जीप पलटी,चार जने घायल,एक की हालत गंभीर - Khulasa Online

जीप पलटी,चार जने घायल,एक की हालत गंभीर

बीकानेर। जिले के नापासर थाना क्षेत्र में एक जीप के पलटने से चार जने घायल हो गये। इसमें से एक हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार गाढ़वाला के निकट हुए इस हादसे में बीकानेर से नापासर की ओर जा रही क्लूजर जीप अनियंत्रित होकर पलटा खा गई। जिसमें सवार करीब चार जनों के चोटें आई है। एक महिला को गंभीरावस्था में पीबीएम रैफर किया गया है। बताया जा रहा है कि निजी स्कूल का यह स्टॉफ सवेरे अपने स्कूल जा रहा था कि अचानक यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26