जैन महासभा की कार्यकारिणी का विस्तार - Khulasa Online जैन महासभा की कार्यकारिणी का विस्तार - Khulasa Online

जैन महासभा की कार्यकारिणी का विस्तार

सुरेन्द्र महामंत्री, मेघराज कोषाध्यक्ष व जतन संचेती को सहमंत्री नियुक्त किया
बीकानेर। जैन महासभा बीकानेर के अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ ने पदाधिकारियों की घोषणा की है। छाजेड़ ने महामंत्री जैन सुरेन्द्र बद्धानी, कोषाध्यक्ष जैन मेघराज बोथरा व सहमंत्री के पद पर जैन जतनलाल संचेती को मनोनीत किया है। छाजेड़ ने बताया कि सभी धर्म संघों के अध्यक्ष जैन महासभा के उपाध्यक्ष एवं मंत्री जैन महासभा के मंत्री पदेन रहेंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 36 व्यक्तियों को प्रबन्धकारिणी में मनोनीत किया गया है। छाजेड़ ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी जैन महासभा जैन समाज के सामाजिक एवं आध्यात्मिक उत्थान हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26