जैन कन्या में निर्दलीय ने बाजी मारी विशु जैन बनी अध्यक्ष, बोथरा में जयश्री बनी अध्यक्ष - Khulasa Online जैन कन्या में निर्दलीय ने बाजी मारी विशु जैन बनी अध्यक्ष, बोथरा में जयश्री बनी अध्यक्ष - Khulasa Online

जैन कन्या में निर्दलीय ने बाजी मारी विशु जैन बनी अध्यक्ष, बोथरा में जयश्री बनी अध्यक्ष

बीकानेर। शहर की तमाम कॉलेजो में छात्रसंघ चुनाव को लेकर बुधवार मतगणना शुरू हो गयी। इसको लेकर कॉलेज प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम कर रखे है। शहर की कई कॉलेजों में परिणाम आने शुरू हो गये। वही संभाग की सबसे बड़ी राजकीय डूंगर महाविद्यालय में दो बजे परिणाम आने की संभावना है। सबसे वहला परिणाम संस्कृत कॉलेज का परिणाम आया जिसमें अशोक कुमार ने रमेश ओझा को 61 वोटों से मात देकर अध्यक्ष बने। दूसरा परिणाम बेसिक कॉलेज में एबीवीपी के अध्यक्ष पर पर अनीरुद्व हर्ष 4 वोट से विजय घोषित हुए। उपाध्यक्ष पद पर गोपाल भादाणी 49 वोटों से विजय हुए गोपाल भादाणी को 198 वोट मिले वहीं साहिबा को 149 वोट मिले। वहीं महिमा पंवार विजय घोषित हुई महिमा पंवार को 199 वोट मिले प्ररेणा को 147 वोट मिले इस तरह महिमा पंवार 52 वोटो से विजय। जैन कन्या कॉलेज में निर्दलीयों का पूरे बेल्ट ने बाजी मारी। जिसमें विशु जैन ने मोनिका वर्मा को 290 वोटों से हराया। वहीं बोथरा कॉलेज में जयश्री अध्यक्ष पर पर निर्वाचित हुई।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26