अगर आप करोगें ये काम,तो मिलेंगे 51 हजार - Khulasa Online अगर आप करोगें ये काम,तो मिलेंगे 51 हजार - Khulasa Online

अगर आप करोगें ये काम,तो मिलेंगे 51 हजार

खुलासा न्यूज,बीकानेर। दीपावली त्योहार पर मिलावटी खाद्य पदार्थ बिकने की आशंका के दृष्टिगत शुद्ध के लिए युद्ध अभियान 26 अक्टूबर से 14 नवंबर तक चलेगा। इस बार बड़े स्तर पर मिलावटी खाद्य पदार्थ की सूचना देने या फिर पकड़वाने पर 51 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसमें स्वास्थ्य विभाग,पुलिस,खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग,डेयरी आदि विभागों का सहयोग भी रहेगा। सीएमएचओ डॉ.बी एल मीणा ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के संचालन के लिए जिला स्तरीय प्रबंधन समिति एवं जांच दल का गठन किया गया है। त्योहारी सीजन को देखते हुए 14 नवंबर तक अभियान चलाकर मिलावट करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान की अवधि में मिलावटी खाद्य वस्तुएं बनाने वालों की सूचना देने वालों को सूचना सही पाए जाने पर 51 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस राशि का वितरण कलेक्टर द्वारा फूड टेस्टिंग लैब की सूचना के बाद निष्कर्ष प्रमाणित करते हुए दिया जाएगा।
निरीक्षण किया जाएगा और पैकेजिंग एक्ट में भी कार्रवाई होगी
अभियान के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ पैकेजिंग व कमोडिटी एक्ट की पालना होने का भी पता लगाया जाएगा। पैक खाद्य पदार्थों पर वस्तु का विवरण, मूल्य, निर्माण व एक्सपायर होने की तारीख आदि की जानकारी अंकित है या नहीं, इसका निरीक्षण भी किया जाएगा। अगर ये जानकारियां नहीं होंगी तो विधिक माप अधिकारी विक्रेता के खिलाफ अलग केस दर्ज करेंगे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26