बेटी बचेगी तो सृष्टि बचेगी : डॉ अर्पिता - Khulasa Online बेटी बचेगी तो सृष्टि बचेगी : डॉ अर्पिता - Khulasa Online

बेटी बचेगी तो सृष्टि बचेगी : डॉ अर्पिता

 बीकानेर| आर. एल. गुप्ता बालिका  सशक्तिकरण संस्थान द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस पर नोखा की चाचा नेहरू विद्यालय में सांस्कृतिक  कार्यक्रम आयोजित किया गया| इसमें नृत्य,  गायन, अभिनय,  कविता पाठ इत्यादि के साथ पोस्टर,  निबंध व वाद-विवाद प्रतियोगिता भी करवाई गई, जिनका मुख्य उद्देश्य बेटियों से जुड़े शिक्षा, पोषण, बाल विवाह, दहेज प्रथा आदि सामाजिक मुद्दों पर प्रकाश डालना था|संस्थान अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा कि अगर वास्तविकता मे हमें  बालिकाओं को आगे बढ़ाना है व अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है, तो उनकी शिक्षा पर ध्यान देना अनिवार्य है| केवल आज नहीं   हमें हमेशा यह सुनिश्चित करना चाहिए कि देश की हर बेटी को उनका मानव अधिकार,  सम्मान व मूल्य मिले|कार्यक्रम के अतिथि डॉ मधुसूदन तिवारी,  कैलाश झंवर , नारायण दत्त सारस्वत,  प्रेम दान चारण ने भी समाज में बालिकाओं के महत्व और भूमिका के बारे में प्रकाश डाला|कार्यक्रम का संचालन सुनीता खीचड़ द्वारा किया गया|विद्यालय के प्रधानाचार्य अशफाक अहमद ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद देते हुए कहा की आशा है  बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे|संस्थान के सदस्यों रमेश सियोता,  निर्मल तंवर,  रोहित भारती गोस्वामी,  वीनू चौहान द्वारा सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया|
error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26