हिरण शिकार करते दो शिकारी रंगे हाथों पकड़ा - Khulasa Online हिरण शिकार करते दो शिकारी रंगे हाथों पकड़ा - Khulasa Online

हिरण शिकार करते दो शिकारी रंगे हाथों पकड़ा

नोखा। नोखा के पांचू थाना अंतर्गत सारुंडा गांव में बुधवार सुबह हिरण का शिकार कर रहे दो शिकारियों को रंगे हाथों पकडऩे की पाँचू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वन विभाग रेंजर रामनारायण बिश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि सारुंडा गांव में हिरण शिकार की सूचना मिली थी इस दौरान घटनास्थल पर पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान दो शिकारियों को मौके पर को पकड़ लिया गया और वहाँ घटनास्थल से दो हिरणों के शव बरामद किए गए। शिकारियों के दो अन्य साथी फरार हो गए। फरार दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस और वन विभाग की टीम जुटी हुई है। ज्ञात रहे कि गत सप्ताह हंसासर गांव में भी हिरण शिकार की घटना हुई थी। पांचू थाने के हैड कांस्टेबल पांचाराम और जाब्ता मौके पर मौजूद है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26