तेज रफ्तार बस ट्रॉली से टकरा कर पुलिया के नीचे गिरी, 1 की मौत; 6 लोग हुए घायल - Khulasa Online तेज रफ्तार बस ट्रॉली से टकरा कर पुलिया के नीचे गिरी, 1 की मौत; 6 लोग हुए घायल - Khulasa Online

तेज रफ्तार बस ट्रॉली से टकरा कर पुलिया के नीचे गिरी, 1 की मौत; 6 लोग हुए घायल

तेज रफ्तार बस ट्रॉली से टकरा कर पुलिया के नीचे गिरी, 1 की मौत; 6 लोग हुए घायल

सीकर। जिले के लक्ष्मणगढ़ में बीती रात एक बस ट्रॉली से टकराकर पुलिया से नीचे जा गिरी। जिसमें एक यात्री की मौत हो गई। वहीं, छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें लक्ष्मणगढ़ से सीकर रैफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। वहीं, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

जानकारी अनुसार, लक्ष्मणगढ़ में देर रात एक निजी बस तेज रफ्तार में जयपुर से श्रीगंगानगर की तरफ जा रही थी। इस दौरान नेशनल हाइवे नंबर 52 पर पुलिया के पास हादसा हो गया। बस फतेहपुर की ओर से आ रहे एक चारे से भरी ट्रॉली से टकरा गई। जिससे बस अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई और पलट गई। सभी घायलों को 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई, जिससे घटनास्थल पर जाम की स्थिति भी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को रास्ते से हटाकर जाम खुलवाया। वहीं, परिजनों को सूचना मिलते ही अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल बन गया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26