विभागाध्यक्ष डॉ. गुंजन सोनी ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका, जिला प्रशासन से होंगे सम्मानित - Khulasa Online विभागाध्यक्ष डॉ. गुंजन सोनी ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका, जिला प्रशासन से होंगे सम्मानित - Khulasa Online

विभागाध्यक्ष डॉ. गुंजन सोनी ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका, जिला प्रशासन से होंगे सम्मानित

बीकानेर। जिले में स्वाधीनता दिवस पर करणीसिंह स्टेडियम में मुख्य समारोह गुरूवार सुबह 9 बजे आयोजित होगा। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से 59 जनों का सम्मान किया जाएगा। उन्हें ये सम्मान काबीना मंत्री डॉ बी डी कल्ला देंगे। इस सूची में उत्कृष्ट कार्य करने पर टीबी एवं क्षय रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. गुंजन सोनी का भी सम्मान होगा। आपको बता दें कि डॉ. गुंजन सोनी ने श्वसन रोग विभाग में नये भवन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इतना ही नहीं डॉ. सोनी ने बीकानेर को टीबी फ्री करने के अभियान के तहत उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य किया। साथ ही साथ डॉ. सोनी ने भामाशाहों को प्रेरित कर चिकित्सालय में उपकरणों की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराई। सराहनीय कार्य पर जिला प्रशासन डॉ. गुंजन सोनी को मुख्य समारोह में सम्मानित करेगी। ज्ञात रहे कि डॉ. गुंजन सोनी उत्कृष्ट कार्य के लिए पहले भी कई बार सम्मानित हो चुके है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26