बहनों को उनकी राशि के अनुसार दें उपहार, बढ़ेगी दोनों की सुख— समृद्धि - Khulasa Online बहनों को उनकी राशि के अनुसार दें उपहार, बढ़ेगी दोनों की सुख— समृद्धि - Khulasa Online

बहनों को उनकी राशि के अनुसार दें उपहार, बढ़ेगी दोनों की सुख— समृद्धि

जयपुर। आज भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन उत्साह से मनाया जा रहा है। शुभ मुहुर्त में बहनें अपने भाई का तिलक कर उनकी कलाई पर रक्षासूत्र बांधेंगी वहीं भाई उनके चरण छूकर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे. इस अवसर पर बहनों को उपहार भी दिया जाता है।
ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि भाइयों को राशि के अनुसार उपहारों का चयन करना चाहिए. ऐसे उपहार भाई—बहन दोनों के लिए सौभाग्यकारक बनेंगे.।
मेष राशि वाली बहनों को लाल रंग के कपड़े या अन्य चीजें गिफ्ट में दे सकते हैं।
वृष राशि इस राशि की बहनों को अच्छा सा परफ्यूम भेंट करे ं. स्फटिक का कोई आभूषण भी सबसे अच्छा गिफ्ट होगा।
मिथुन राशि वाली बहनों को हरे रंग के कपड़े या हरे रंग की अन्य कोई भी वस्तु उपहारस्वरूप दे सकते हैं। वाद्य यंत्र देना भी शुभ रहेगा.।
कर्क राशि की बहनों को चांदी के जेवर देना सबसे अच्छा रहेगा. सफेद मिठाई, सफेद रंग की वस्तु , मोतियों की माला आदि भी दे सकते हैं।
सिंह राशि की बहन के लिए उपहार में सोने के जेवर देना सबसे अच्छा रहेगा. कोई अन्य कीमती रत्न, नारंगी रंग की मिठाई या वस्तु भी गिफ्ट में दे सकते हैं।
कन्या राशि की बहनों के लिए हरे रंग के कपड़े उपहार के रूप में सबसे अच्छे रहेंगे. हरे रंग की मिठाई या अन्य वस्तु भी गिफ्ट में दे सकते हैं।
तुला राशि की बहनों को महंगे उपहार देने की क ोशिश करें. अच्छा सा परफ्यूम या स्फटिक का कोई आभूषण भी उपहार में दे सकते हैं।
वृश्चिक राशि की बहनों को लाल रंग शुभ रहेगा. ऐसे में आप उन्हें लाल रंग की मिठाई या अन्य कोई गिफ्ट दे सकते है ं।
धनु राशि वाली बहनों को पीले रंग के कपड़े, धार्मिक पुस्तक, सोने के जेवर, केसरियां पेडे आदि चीजें गिफ्ट में दे सक ते हैं।
मकर राशि की बहनों को इलेक्ट्रानिक चीजें उपहार स्वरूप दे सकते हैं। काले या नीले रंग के कपड़े देना भी अच्छा रहेगा.
कुंभ राशि वाली बहनों को नीलम की अंगूठी उपहार में दें. ऐसी बहनों को महंगा गिफ्ट दे सकते हैं तो जरूर दें, आपको भी लाभ होगा।
मीन राशि की बहनों को मोती के आभूषण उपहार में दें। पीली रंग के कपड़े या पीली मिठाई भी गिफ्ट में देना शुभ साबित होगा।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26