अपनी ममता को छोड़कर हुई फरार हुई लड़की - Khulasa Online अपनी ममता को छोड़कर हुई फरार हुई लड़की - Khulasa Online

अपनी ममता को छोड़कर हुई फरार हुई लड़की

बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में सोमवार को एक बारंगी हड़कंप मच गया जब जानकारी मिली कि एक कुंवारी लड़की ने पीबीएम में जन्म देने के बाद पीबीएम के पालनाघर में रखकर मौके से फरार हो गई। जब घटना की जानकारी मिली तो मौके पर पीबीएम पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन मामला नयाशहर थाने के होने के कारण थानाधिकारी गुरु भूपेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। जानकारी ऐसी मिली है कि बताया जा रहा है कि प्रसव पीड़ा होने पर 06 फरवरी को एक लड़की अपने परिजनों के साथ पीबीएम अस्पताल पहुंची थी और उसी दिन वह लैबर रूम में भर्ती हुई थी। जिसके बाद लड़की ने बच्ची को जन्म दिया था। आज जब अस्पताल से उसको छुट्टी मिली तब वह नवाजत बच्ची को पालनाघर में छोड़कर फरार हो गई। यह लड़की नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। इस संबंध में पीबीएम पुलिस द्वारा सूचना देने के बाद नयाशहर थानाधिकारी गुरु भूपेन्द्र सिंह पीबीएम अस्पताल पहुंचे। मामला गंभीर होने के कारण गुरु भूपेन्द्र सिंह ने लड़की के पिता को मौके पर बुलाया जिनसे फिलहाल वार्ता चल रही है। गुरु भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि लड़की अविवाहित है। बता दें कि ऐसा ही मामला दो दिन पूर्व सामने आया था। जिसमें कुंवारी लड़की ने पीबीएम अस्पताल में नवजात को जन्म दिया था। पीबीएम अस्पताल से सूचना मिलने के बाद कोटगेट पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26