बीकानेर के गिरिराज जोशी होंगे राज्य तैराकी के संयुक्त सचिव, किया अभिनंदन - Khulasa Online बीकानेर के गिरिराज जोशी होंगे राज्य तैराकी के संयुक्त सचिव, किया अभिनंदन - Khulasa Online

बीकानेर के गिरिराज जोशी होंगे राज्य तैराकी के संयुक्त सचिव, किया अभिनंदन

खुलासा न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान तैराकी संघ जयपुर के चुनाव रविवार को भीलवाड़ा सहापुरा मे सम्पन्न हुए। चुनाव अधिकारी त्रिलोकचंद नौलखा कि देखरेख मे अनिल व्यास को सर्वसम्मति से प्रदेश का अध्यक्ष चुना गया वही चंद्रगुप्त सिंह को महासचिव चुना गया वही बीकानेर के तैराकी प्रशिक्षक गिरिराज जोशी को संयुक्त सचिव चुना गया। जोशी के संयुक्त सचिव बनने पर बीकानेर के समस्त खेल संघो ने प्रशन्नता व्यक्त की। इस मौके पर जोशी ने कहा कि तैराकी मे बीकानेर का परिणाम हमेशा अच्छा रहा है और आने वाले समय मे बीकानेर मे तैराकी के ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे। गौरतलब हे की गिरिराज जोशी वर्तमान मे जिला तैराकी संघ के सचिव भी है

इन्होंने किया स्वागत
जोशी का स्वागत करने वालो में रामपाल सहू, दिनेश साध, गुरूबालक, संजय पुरोहित, सत्तु महाराज, राकेश, देवेन्द्र, मुकेश, मनीष भादु, कुशाल सिंह सहित खेल जगत व्यक्ति शामिल थे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26