गहलोत की पसंद बी.डी.कल्ला को मुख्यमंत्री बनाने का फॉर्मूला, फोटोज वायरल - Khulasa Online गहलोत की पसंद बी.डी.कल्ला को मुख्यमंत्री बनाने का फॉर्मूला, फोटोज वायरल - Khulasa Online

गहलोत की पसंद बी.डी.कल्ला को मुख्यमंत्री बनाने का फॉर्मूला, फोटोज वायरल

– राहुल गांधी इस्तीफा प्रकरण में लेटेस्ट अपडेट !
– बी.डी.कल्ला को मुख्यमंत्री बनाने का फॉर्मूला का फोटो सोशल मीडिया में खूब हो रहा है वायरल


खुलासा न्यूज़, बीकानेर। लोकसभा में करारी हार के बाद कांग्रेस में खलबली अभी भी मची हुई है। हार के बाद राहुल गांधी इस्तीफा देने की बात पर अड़े हुए है। इस इस्तीफा प्रकरण के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की ख़बर भी सामने आ रही है।  अब राहुल गांधी इस्तीफा प्रकरण में लेटेस्ट अपडेट यह भी बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर उनकी पसंद के बीकानेर पश्चिम के विधायक व ऊर्जा मंत्री बी.डी.कल्ला को मुख्यमंत्री बनाने का फॉर्मूला बनाया जा रहा है। इस तरह का अपडेट फोटो सोशल मीडिया में इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। फेसबुक, इंस्टाग्राम व व्हाट्सएप पर बी.डी.कल्ला को मुख्यमंत्री बनाने की मांग भी की जा रही है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26