एक ही रात में चोरों ने चार बंद मकानों को बनाया अपना निशाना, पड़ौसियों ने दी पुलिस को सूचना - Khulasa Online एक ही रात में चोरों ने चार बंद मकानों को बनाया अपना निशाना, पड़ौसियों ने दी पुलिस को सूचना - Khulasa Online

एक ही रात में चोरों ने चार बंद मकानों को बनाया अपना निशाना, पड़ौसियों ने दी पुलिस को सूचना

खुलासा न्यूज, बीकानेर। जिले के सीमावर्ती क्षेत्र खाजूवाला में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार रात चोरों ने कस्बे के चार बंद मकानों में सेंधमारी की है। जिसकी सूचना पर पहुंची मौके पर और सबूत जुटाकर जांच-पड़ताल शुरू की। बताया जा रहा है कि ये चारों मकान बंद थे जिनके मालिक बाहर गए हुए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि चोरों ने पहले रेकी की और बाद में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। पड़ौसियों ने जब मकानों के ताले टूटे हुए देखें तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
इन बंद मकानों के टूटे ताले
खाजूवाला कस्बे में बीती रात को चोरों ने चार मकानों को अपना निशाना बनाया। जिनमें एक मकान नई मंडी में स्थित है और दो मकान रामदेव मंदिर के पास है तथा चौथा मकान वार्ड नम्बर एक में है। ये चारों मकान बंद थे। चोरी की घटना की जानकारी पड़ौसियों तब लगी जब मकानों के टूटे हुए ताले देखें। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया कि चोर क्या-क्या चुराकर ले गए है। चारों मकान मालिकों को सूचना पहुंचा दी गई है। उनके आने के बाद ही पता चलेगा कि चोर कितना माल लेकर गए है। अभी तक कोई मुकदमा भी दर्ज नहीं है। बताया जा रहा है कि चोरों ने घर के सामान के साथ छेड़छाड़ नहीं की है बल्कि आलमारियों के दरवाजे खुले पड़े थे और सामान बाहर बिखरा हुआ पड़ा था। ऐसे में अंदेशा लगाया जा रहा है चोर सोने-चांदी जेवरात सहित नकदी चुराकर ले गए है।
पहले भी हो चुकी है ऐसी वारदातें
स्थानीय लोगों के अनुसार खाजूवाला में पहले भी इस प्रकार की चोरी की घटनाएं हो चुकी है। चोर बंद मकानों को अपना निशान बना रहे है। जिस पर पुलिस प्रशासन अंकुश नहीं लगा पा रहा है। ऐसे में क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। लगातार हो रही चोरी की वारदातों से पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े होने लगे है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26