फायरिंग मामले में पार्षद पति सहित पांच राउण्डअप - Khulasa Online फायरिंग मामले में पार्षद पति सहित पांच राउण्डअप - Khulasa Online

फायरिंग मामले में पार्षद पति सहित पांच राउण्डअप

बीकानेर। शहर के नयाशहर थानान्तर्गत इंजीनियंिग कॉलेज रोड पर दिन दहाड़े हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पार्षद पति सङ्क्षहत दोनों पक्षों के पांच जनों को राउण्डअप किया गया है। जानकारी मिली है कि इस फायरिंग में राकेश,मूलचन्द,मनोज,उमेश समेत 4 व्यक्ति घायल हुए है जिनमें उमेश नामक युवक गम्भीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल व्यक्तियों का इलाज ट्रोमा सेन्टर में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष ने पार्षद पति के साथ मारपीट की। इसकी जानकारी मिलते ही दूसरा पक्ष भी मौके पर पहुंच गया और जमकर तोडफोड शुरू कर दी। जिसे देख बोलरो में सवार होकर आए युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक जने के छर्रे लग गये। जिसे तत्काल पीबीएम पहुंचाया गया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से इलाके में सनसनी फेल गई और इर्द गिर्द की दुकानों के शट्टर नीचे हो गये। तो वाहन सवार तेज गति से भागते दिखाई दिये। जानकारी के अनुसार पूगल रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे बने एक स्वीससेंटर की घटना है। घटना की जानकारी मिलते ही नयाशहर थानाधिकारी ईश्वर जांगिड़ मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। साथ पुलिस के अन्य आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मुआयना किया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26