एसकेआरएयू: प्रो. रक्षपाल सिंह ने कुलपति का पदभार संभाला - Khulasa Online एसकेआरएयू: प्रो. रक्षपाल सिंह ने कुलपति का पदभार संभाला - Khulasa Online

एसकेआरएयू: प्रो. रक्षपाल सिंह ने कुलपति का पदभार संभाला

बीकानेर। प्रो. रक्षपाल सिंह ने शुक्रवार को स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति का पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा ने उन्हें कार्यभार सौंपा।इस अवसर पर प्रो. सिंह ने कहा कि कृषि एवं कृषक कल्याण उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। कृषि वैज्ञानिकों के साथ शिक्षण, अनुसंधान और प्रसार कार्यों को गति दी जाएगी। च्टीम भावनाज् के साथ कार्य करते हुए विश्वविद्यालय को सर्वोच्च रैंक तक पहुंचाने के प्रयास होंगे। खेती की नई तकनीकें इजाद करते हुए उन्हें किसानों तक पहुंचाएंगे, जिससे किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में विश्वविद्यालय की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि च्पर ड्रॉप-मोर क्रोपज् की अवधारणा के प्रति किसानों को जागरुक किया जाएगा। नवनियुक्त कुलपति ने कहा कि एसकेआरएयू, कृषि क्षेत्र में प्रदेश का मातृ विश्वविद्यालय है। यहां भरपूर संसाधन एवं अवसर हैं। ऐसे वातावरण में कार्य करना उनके लिए सौभाग्य रहेगा। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर की हरियाली और साफ-सफाई की सराहना की। कुलसचिव प्रो. राजेश शर्मा ने उन्हें विश्वविद्यालय की आधारभूत सरंचना एवं कार्यों के बारे में बताया।
निवर्तमान कुलपति प्रो. विष्णु शर्मा ने कहा कि एसकेआरएयू, कृषि शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान का मुकुट है। यहां लगभग आठ महीनों तक कुलपति के रूप में कार्य करना, उनके लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा। इससे पहले प्रो. शर्मा ने नवनियुक्त कुलपति प्रो. सिंह को कार्यभार सौंपा। विश्वविद्यालय के संस्थापक सदस्य डॉ. एस. पी. पुरोहित विश्वविद्यालय की विकास यात्रा के बारे में बताया।
इस दौरान वित्त नियंत्रक बी. एल. सर्वा, प्रसार शिक्षा निदेशक प्रो. एस. के. शर्मा, अनुसंधान निदेशक प्रो. एस. एल. गोदारा, आइएबीएम निदेशक प्रो. एन. के. शर्मा, कृषि महाविद्यालय अधिष्ठाता प्रो. आई. पी. सिंह, छात्र कल्याण निदेशक प्रो. वीरसिंह, प्रो. विमला डुकवाल, प्रो. सुभाष चंद्र, प्रो. आर. एस. यादव, प्रो. मीनाक्षी चौधरी, डॉ. पी. एस. शेखावत, डॉ. ए. के. शर्मा, डॉ. एम. एम. शर्मा, इंजी. विपिन लढ्ढा, इंजी. जे. के. गौड, दिनेश चूरा आदि मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री कल्याण सिंह ने बुधवार को प्रदेश के आठ विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति की। कुलाधिपति द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ के प्रोफेसर रक्षपाल सिंह को एसकेआरएयू का कुलपति नियुक्त किया गया। बीकानेर पहुंचने पर कुलसचिव प्रो. राजेश शर्मा के नेतृत्व में उनकी अगवानी की गई। डीन-डायरेक्टर्स ने माल्यार्पण कर प्रो. सिंह का स्वागत किया। शैक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने किया स्वागतविश्वविद्यालय के शैक्षणेत्तर कर्मचारी संगठन द्वारा नवनियुक्त कुलपति प्रो. रक्षपाल सिंह का स्वागत किया गया। इस दोरान अध्यक्ष रतनसिंह शेखावत, उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह, सूरज रतन रंगा, महेन्द्र पंवार, रूप सिंह राठौड़, रणबीर सिंह, रतनसिंह राजपुरोहित, भावानी सिंह राठौड़, विक्रम तथा जयराम सहित विभिन्न सदस्य मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26