दुष्कर्म का बनाया वीडियों पुलिस आरोपियों को पकडऩे में जुटी - Khulasa Online दुष्कर्म का बनाया वीडियों पुलिस आरोपियों को पकडऩे में जुटी - Khulasa Online

दुष्कर्म का बनाया वीडियों पुलिस आरोपियों को पकडऩे में जुटी

बीकानेर। जिले में नाबालिग बालिकाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं लगतार बढ़ रही है। दुष्कर्म के मामलों में आये दिन वीडियों वायरल करने के मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही एक मामला नोखा थाना क्षेत्र का है। जिसमें पहले सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज था लेकिन अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने नाबालिग का वीडियो का वायरल कर दिया था। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाशी में जुटी हुई है, जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। बता दें कि बालिका लोटा लेकर शौच के लिए जा रही थी, तभी सूनसान रोही में दो युवक पीछे से आए और बारी-बारी दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने बताया कि मनोज विश्नोई ने उससे दुष्कर्म किया तथा रामधन मेघवाल ने वीडियो बनाया। इसके बाद रामधन ने भी दुष्कर्म किया। नोखा थानाधिकारी भगवान सहाय मीणा ने बताया कि 20 वर्षीय मनोज व 25 वर्षीय रामधन के खिलाफ धारा 376 डी व पोक्सो एक्ट3/4 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसकी जांच सीओ प्रवीण सुण्डा कर रहे है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26