डूडी की जान खतरे में, इस मसले पर मुख्यमंत्री है बेहद गंभीर - Khulasa Online डूडी की जान खतरे में, इस मसले पर मुख्यमंत्री है बेहद गंभीर - Khulasa Online

डूडी की जान खतरे में, इस मसले पर मुख्यमंत्री है बेहद गंभीर

– रामेश्वर डूडी ने अपनी जान को बताया खतरा
खुलासा न्यूज़, बीकानेर। कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी की जान अभी भी खतरे में बनी हुई है। इस मामले को लेकर डूडी आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। उन्होंने अपनी जान को खतरे में बताया। इस मसले पर मुख्यमंत्री बेहद गंभीर नजर आए। गहलोत ने तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस अधिकारियों केा जांच के निर्देश दे डाले।  बता दें कि सोमवार को हत्या की साजिश से पर्दा उठने के बाद रामेश्वर डूडी ने आशंका जताई कि भले ही दो शूटर्स पुलिस के हत्थे चढ़ गए है लेकिन उन्हें अब भी जान का खतरा महसूस हो रहा है। हरियाणा के सिरसा में दो कुख्यात शूटरों के पकड़े जाने के बाद हुए खुलासे के बाद रामेश्वर डूडी की प्रतिक्रिया सामने आई। जिसमें डूडी ने कहा कि उनकी हत्या की साजिश राजनीतिक प्रतिद्वंदता के चलते रची जा रही थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान डीजीपी भूपेन्द्र सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बीकानेर आइजी जोस मोहन को पूरे मामले की जानकारी लेने के निर्देश दिए है। साथ ही इंटेलिजेंस आइजी को रामेश्वर डूडी की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में रिव्यू करने के लिए भी कहा है। इंटेलिजेंस उनकी सुरक्षा व्यवस्था तय करेगी।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26