दिवार के नीचे दबी महिला - Khulasa Online दिवार के नीचे दबी महिला - Khulasa Online

दिवार के नीचे दबी महिला

बीकानेर। महाजन कस्बे में दीवार गिरने से एक महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार कस्बे वार्ड 9 में यह घटना हुई। वहां तेज बारिश के बाद एक मकान की कच्ची दीवार ढह गई। दीवार के पास खड़ी महिला इसकी चपेट में आ कर नीचे दब गई। वहां मौजूद लोगों ने उसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इस हादसे में वह घायल हो गई। उसकी स्थानीय स्तर पर प्राथमिक चिकित्सा करावाई गई। बाद में उसे सूरतगढ़ के अस्पताल में रैफर कर दिया गया है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26