डेहरु माता के लिए 28 को जायेगी बस - Khulasa Online डेहरु माता के लिए 28 को जायेगी बस - Khulasa Online

डेहरु माता के लिए 28 को जायेगी बस

बीकानेर। पुष्करणा पुरोहित (शांडिल्य गोत्र) की कुल देवी डेहरू माता मंदिर, नागोर दर्शनार्थ भक्तों की बस यात्रा रामरतन पुरोहित, शिव कुमार पुरोहित व राजेश पुरोहित के नेतृत्व में गोकुल सर्किल से दिनांक 28 दिसम्बर 2019 वार शनिवार को दोपहर 1.00 बजे प्रस्थान किया जाएगा तथा नागौर सती माता संघ द्वारा बस का स्वागत किया जाएगा। यात्रा संघ द्वारा कुल देवी डेहरू माता का विशेष पुजन व श्रृंगार पण्डित  पवन पुरोहित व उनके शिष्यों द्वारा किया जाएगा। रात्रि में भक्त मण्डली द्वारा देवी के भजनों की प्रस्तुति द्वारा जगराता का भी आयोजन होगा। यात्रा संघ द्वारा 29 दिसम्बर 2019 वार रविवार को एक कुण्डीय महायज्ञ व नौ कन्या पुजन व महाप्रसाद का आयोजन भी रखा गया है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि विक्रम सम्वत् 213 को हरिवंश जी बोधा (पुरोहित) ने माता का मंदिर बनवाया था । वर्तमान में मंदिर में एक बडा हॉल, यज्ञशाला व कमरों का निर्माण कार्य चल रहा है। यह कुल देवी लव ओझा सारस्वत व महेश्वरी गिलड़ा की भी कुल देवी है।बस के संयोजक नवरतन पुरोहित ने बताया की दिनांक 29 दिसम्बर को ही माताजी को मल मास की थाली का भोग अर्पण किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26