सीएम गहलोत ने दी राज्य कर्मचारियों को ये बड़ी राहत - Khulasa Online सीएम गहलोत ने दी राज्य कर्मचारियों को ये बड़ी राहत - Khulasa Online

सीएम गहलोत ने दी राज्य कर्मचारियों को ये बड़ी राहत

जयपुर। राजस्थान सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत दी है। कोरोना काल में काटा गया 15 दिन का वेतन कर्मचारियों को वापस किया जाएगा। दो दिन पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट भाषण में कोरोनाकाल में काटे गए वेतन को वापस देने की घोषणा की थी। इसी घोषणा की पालना में आज वित्त विभाग ने आदेश जारी किए है। इसके तहत लगभग 1600 करोड़ रुपए का भुगतान सरकार कर्मचारियों को करेगी। सरकार ने मार्च 2020 में लगाए लॉकडाउन के दौरान अलग-अलग आदेश जारी कर राज्य के कर्मचारियों के वेतन में 15 दिन की कटौती की थी। जिसे सरकार ने वित्तीय स्थिति ठीक होने के बाद वापस लौटाने की बात कही थी। दो दिन पहले जब मुख्यमंत्री ने राज्य विधानसभा में बजट पेश किया तब रोके गए वेतन को वापस जारी करने की घोषणा की थी। इसी घोषणा की पालना में आज वित्त विभाग ने यह आदेश जारी किए है।
गहलोत ने कर्मचारियों का आभार जताया
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा- सरकारी कर्मचारियों का आंशिक वेतन स्थगित किया था। मैंने 2 दिन पहले बजट में इस वेतन के भुगतान की घोषणा की थी। आज वित्त विभाग ने इसके लिए 1600 करोड़ रुपए भुगतान के आदेश जारी किए हैं। मुश्किल वक्त में सरकार का साथ देने के लिए सभी कर्मचारियों का आभार।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26