बाल वैज्ञानिकों ने प्रदर्शित किया अपना हुनर - Khulasa Online बाल वैज्ञानिकों ने प्रदर्शित किया अपना हुनर - Khulasa Online

बाल वैज्ञानिकों ने प्रदर्शित किया अपना हुनर

बीकानेर। बाल निकेतन उमा विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। फेयर ऑफ वंडर्स 2020 में विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान के मॉडल,चार्टस,लाईव मॉडल्स एवं विभिन्न आयामों के द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में 350 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण हिन्दी,अंग्रेजी,विज्ञान,गणित,कम्प्यूटर आदि पर आधारित मॉडल्स रहे। प्रदर्शनी का शुभारंभ सेवानिवृत प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद जैन ने किया। प्रधानाचार्य अंजू दीक्षित ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि उत्पन्न करना तथा समाज में फैले विभिन्न अंधविश्वासों को दूर करना है। उन्होंने बताया कि विज्ञान एक रोचक विषय है,जिसे विद्यार्थियों को स्वयं करके सीखना होता है। तभी विद्यार्थी विज्ञान के उद्देश्यों को भली प्रकार समझ पाता है। प्रदर्शनी को अभिभावकों व क्षेत्र के निवासियों ने देख सराहा।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26