अध्यक्ष इंदु राजपूत ने पॉलीथिन बहिष्कार अभियान में अधिक लोगों को आगे आने का किया आहृान - Khulasa Online अध्यक्ष इंदु राजपूत ने पॉलीथिन बहिष्कार अभियान में अधिक लोगों को आगे आने का किया आहृान - Khulasa Online

अध्यक्ष इंदु राजपूत ने पॉलीथिन बहिष्कार अभियान में अधिक लोगों को आगे आने का किया आहृान

खुलासा न्यूज़, बीकानेर। रक्षा द सेवियर फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष इंदु राजपूत ने कहा है कि पॉलीथिन का बहिष्कार कर कपड़े से बने थैलों का इस्तेमाल करने के लिए शुरू किया गया अभियान अनवरत जारी है । उन्होंने इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को आगे आने का आह्वान किया। आज होटल राजमहल में उन्होंने कहा कि हम सभी धर्मों का सम्मान करते है। कुछ लोगों ने भ्रम: की स्थिति पैदा करने की कोशिश की, लेकिन हमारा उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को खासकर महिलाओं को रोजगार देना है। उन्होंने रक्षा की अभी तक की गतिविधियों के बारे में बताते हुए आगे के कार्यक्रमों की जानकारी दी।

ये बने कार्यक्रम के साक्षी

इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक अरविन्द सिंह राठौड़, जिला प्रभारी प्रवीण घई, जिला अध्यक्ष साहिल लेकर, सुशील यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी जीतेन्द्र व्यास आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26