कश्मीर का जश्न बीकानेर तक... जनता बोली- मोदी है तो मुमकिन है, जानिए बीकानेरवासियों की प्रतिक्रियाएं - Khulasa Online कश्मीर का जश्न बीकानेर तक... जनता बोली- मोदी है तो मुमकिन है, जानिए बीकानेरवासियों की प्रतिक्रियाएं - Khulasa Online

कश्मीर का जश्न बीकानेर तक… जनता बोली- मोदी है तो मुमकिन है, जानिए बीकानेरवासियों की प्रतिक्रियाएं

खुलासा न्यूज़, बीकानेर। मोदी सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की खुशी में पूरा शहर झूम उठा, बीकानेर के कईं क्षेत्रों में पटाके फोड़े गए और लोगों ने मिठाईयां बांटकर खुशी जाहिर की। अनुच्छेद 370 एवं 35ए हटाये जाने का बिल राज्यसभा में पेश किये जाने की खबर लगते ही सभी लोग बेसब्री से राज्यसभा में बिल पारित होने का इंतेजार कर रहे थे और शाम को ज्यो ही राज्यसभा में मतदान के पश्चात विधेयक पारित हुआ तो शहर में जश्न का माहौल हो गया। शहरवासियों ने पटाखे छोड़े और मिठाई बांटकर इस ऐतिहासिक पल का उत्सव मनाया। वहीं घोषणा के बाद कार्यकर्ताओ द्वारा होली व दीवाली एक साथ मनाई गई भाजपा शहर जिला अध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य व जिला उपाध्यक्ष वेद व्यास के संयोजन में एक विशाल रैल्ली का आयोजन किया गया डीजे के साथ देश भक्ति गीतों के पर नाचते गाते कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में आमजन गोकुल सर्किल से रवाना होकर नत्थूसर गेट,बारह गवाड़,मोहता चौक, तेलीवाड़ा,जोशिवाड़ा, कोटगेट, से सादुल सिंह सर्किल पहुंचे जहां एक दूसरे को मिठाईया खिलाकर व पटाख़े फोड़करज़ गुलाल लगाकर जश्न मनाया।

अनुच्छेद 370 एवं 35ए हटाये जाने पर खुलासा न्यूज़ ने बीकानेरवासियों की प्रतिक्रिया ली तो शहरवासियों ने बताया कि मोदी है तो मुमकिन है। देखिए शहरवासियों की प्रतिक्रिया…

इस विधेयक के पास होने से जम्मू-कश्मीर के विकास में सभी बाधाएं खत्म हो गई। कश्मीर में अब विकास के राह पर दु्रतगति से बढ़ेगा।
– – दुर्गासिंह, पूर्व संयोजक/ समाजसेवी , बजरंग दल

——————–

आज़ादी के 70 साल बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है।
– जुगल राठी, अध्यक्ष, व्यापार मण्डल, बीकानेर

———————————

एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान को खत्म करने एवं जम्मू-कश्मीर को शेष भारत से संवैधानिक रूप से जोडऩे के लिए जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी ने इसके लिए बलिदान दिया। यह करोड़ों देशवासियों की भावना, राष्ट्रवाद की जीत है।
– – दीपक सिंघल,सामाजिक कार्यकर्ता
————————

हम सौभाग्यशाली है कि इस ऐतिहासिक पल के हम गवाह है। धारा 370 व 35 ए खत्म होने से पहली बार देश के हर कोने में तिरंगा लहरायेगा। पीएम मोदी का ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करते है।
– – विनोदमारू, सामाजिक कार्यकर्ता

——————–

प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा चुनाव पूर्व एक कविता के माध्यम से ‘सौगंध मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं झुकरने दूंगा, मैं देश नहीं मिटने दूंगा मैं देश नहीं रूकने दूंगाÓ के नारे को आज साकार कर दिया। – – अरविन्द पारीक, युवा नेता, पारीक महासभा

—————————

भाजपा ने जो कहा वो कर दिखाया भाजपा वोट बैंक के लिए नही राष्ट्रहित के लिए कदम उठा रही है कश्मीर का भूगोल व इतिहास बदला है अनुच्छेद 370 हटाकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को दिये गए वोट पर हर व्यक्ति अपने आपको गौरवान्वित मसहूस कर रहा है।
– – महेन्द्र सिंह भाटी,व्यवसायी
—————-

आज का दिन ऐतिहासिक है। यह करोड़ों देशवासियों की भावना, राष्ट्रवाद की जीत है। अब पहली बार श्रीनगर में तिरंगा फहराया जायेगा।
– – प्रतापसिंह बडग़ुजर, समाजिक कार्यकर्ता

———————

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 एवं 35ए हटाए जाने को केन्द्र सरकार का ऐतिहासिक निर्णय है। सरकार के इस निर्णय के साथ पूरा देश खड़ा है।
— – शिवसिंह चिराणा, सचिव, खजांची मार्केट

—————
केन्द्र सरकार ने देशहित को सर्वोपरि मानते हुए यह निर्णय लिया है, क्योंकि कश्मीर को आतंकवाद से मुक्त करने के लिए धारा 370 और 35ए हटाना बेहद जरूरी था। आज का दिन ऐतिहासिक है, जो हमेशा के लिए याद रहेगा।
– शिव प्रजापत, युवा व्यवसायी व समाजसेवी
——————

देश के इतिहास में 5 अगस्त का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। मोदी की कश्मीर क्रांति से अब घाटी में शांति आएगी ।
– – राजीव अरोड़ा, संचालक, सुहाग साड़ी
————–

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के हित में फैसला लिया है। सरकार के इस निर्णय के साथ पूरा देश खड़ा है। अब घाटी में शांति आएगी।
– सुनील तांडी, उपाध्यक्ष, जाट महासभा

—————-
केन्द्र सरकार का यह निर्णय स्वर्णिम अक्षरों में अंकित होगा । सरकार ने एक बार फिर से देशवासियों के सपने को साकार किया है।
– विनोद कुलरिया, सामाजिक कार्यकर्ता

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26